80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन गोरखपुर में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित
![]() |
| ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट |
गोरखपुर
गोरखपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन गोरखपुर में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए थानाध्यक्ष पिपराइच अनुप सिंह को सम्मानित किया गया।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किए गए प्रशंसा चिन्ह (रजत पदक) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा थानाध्यक्ष पिपराइच अनुप सिंह को विधिवत प्रदान किया गया।
इस सम्मान से पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है। अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने अनुप सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह सम्मान उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान का प्रतीक माना जा रहा है। सम्मान प्राप्त करने के बाद अनुप सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।



0 Comments