संवाददाता :-परमात्मा मौर्य
जंगल कौड़िया ब्लॉक
कैंपियरगंज। विधानसभा कैंपियरगंज क्षेत्र के उतरासोत ग्राम सभा के समीप राप्ती नदी में हो रहे कटाव को रोकने के उद्देश्य से कराए जा रहे बोल्डर पिचिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विधानसभा कैंपियरगंज के माननीय विधायक श्री फतेह बहादुर सिंह एवं उत्तर प्रदेश सरकार के वर्तमान जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नदी कटावरोधी कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बोल्डर पिचिंग कार्य से राप्ती नदी के कटाव से प्रभावित क्षेत्र को राहत मिलने तथा आसपास के गांवों की सुरक्षा मजबूत होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदी एवं पर्यावरण दोनों का संरक्षण क्षेत्र के सतत विकास के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Comments