सोनभद्र
म्योरपुर/ सोनभद्र। गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी को म्योरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बाल्टी भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को थाना म्योरपुर में गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा संख्या 98/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में वांछित करहिया गांव निवासी संतलाल (40) पुत्र स्व. मेहीलाल गोड़ को पुलिस ने रविवार सुबह 8:22 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बाल्टी बरामद की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी लिलासी परमानन्द त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव और कांस्टेबल रामजीत बिन्द शामिल रहे।

0 Comments