Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

वायु सेना की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे अमन कुमार , ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत



रिपोर्ट: आनंद पाण्डेय

हरपुर बुदहट।  भारतीय वायु सेना की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद हरपुर  के रहने वाले अमन कुमार के घर लौटने पर परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वायु सेना की वर्दी में घर पहुंचे अमन को देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने तिलक लगाकर एवं फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने भी मिठाई खिलाकर और फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा।

अमन ने बताया कि भारतीय वायु सेना में सेवा करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया।

परिजनों ने कहा कि बेटे की मेहनत और सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। ग्रामीणों ने अमन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर उनके बड़े पिता रामदयाल गुप्ता पिता अवध किशोर चाचा अंगद गुप्ता व सुरेन्दर कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .