पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही अग्रिम कार्रवाई
![]() |
| ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट |
गोरखपुर। थाना गीडा क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्रवाई करते हुए थाना गीडा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 377/2026 के आरोपी रविन्द्र निषाद पुत्र मेवालाल निषाद निवासी बगाडी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)एम, 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 5 एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इससे पहले उसके खिलाफ वर्ष 2022 में गैर इरादतन हत्या और मारपीट के मामले में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।


0 Comments