Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

नाग पंचमी पर बाबा बामेश्वर नाथ धाम में हुआ कबड्डी और कुश्ती का आयोजन



संवाददाता आनन्द पांडेय 

हरपुर बुदहट /ग्राम पंचायत बुधहट स्थित बाबा बामेश्वर नाथ धाम परिसर में वर्षों से चली आ रही नाग पंचमी के दिन कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिता की परंपरा इस वर्ष भी उत्साह के साथ निभाई गई। इस बार आयोजन का नेतृत्व गांव के युवा आदित्य शुक्ला (उत्तर प्रदेश पुलिस) के नेतृत्व में किया गया।


प्रतियोगिता में गांव और आसपास के क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कबड्डी और कुश्ती के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।


आयोजकों ने कहा कि ऐसे पारंपरिक खेल ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना, आपसी भाईचारा और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम से गांव में उत्सव का माहौल बना रहा और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .