गोरखपुर
ब्यूरो चीफ: सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट
गोरखपुर। सावन के पावन तीसरे सोमवार के अवसर पर गुरुगोरक्षनाथ मंदिर के सेवक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी के अनन्य भक्त दुर्गेश बजाज ने अपने छोटे भाई अंकित बजाज के साथ भगवान भोलेनाथ एवं नागेश्वर मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से लोककल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
दुर्गेश बजाज धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के लिए भी निरंतर सक्रिय रहते हैं। वे मारवाड़ी मंच के अध्यक्ष के रूप में समाजसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
उनकी सादगी, धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण की क्षेत्र में सराहना की जाती है। सावन के पावन अवसर पर मंदिर में जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल रहा।


0 Comments