ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट
साढ़े तीन सौ पहलवानों ने दिखाया दमखम, खेल संस्कृति को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प
हर गांव में खेल मैदान, हर ब्लॉक में स्पोर्ट्स मैदान; निजी प्रशिक्षण केंद्रों को भी मिलेगा सरकारी सहयोग
गोरखपुर। नागपंचमी के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सोमवार को पहलवानों ने अपनी ताकत, तकनीक और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब साढ़े तीन सौ पहलवानों ने हिस्सा लेकर आयोजन का मान बढ़ाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि कुश्ती केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मसंयम और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम है।
समापन समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, विधायकगण, खेल सचिव यूपी सुहास एलवाई, कुश्ती सचिव चंद्र विजय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के वीर अभिमन्यु वर्ग में सूरज और जनार्दन यादव के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें सूरज विजेता रहे। उत्तर प्रदेश कुमार वर्ग में सौरभ और अमित आमने-सामने हुए, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सौरभ ने जीत दर्ज की। वहीं उत्तर प्रदेश केसरी वर्ग में प्रशांत कुमार और आकाश कुमार के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें आकाश कुमार विजेता


0 Comments