Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय को बीईओ ने कराया बंद



 ⁠अंबेश यादव की रिपोर्ट 

गोरखपुर 

सहजनवा गोरखपुर खंड शिक्षा अधिकारी पिपरौली देवी प्रसाद दूबे द्वारा गुरुवार को निरीक्षण में पिपरौली ब्लॉक के ग्रामसभा चपरहट में बिना मान्यता के चल रहे एसपी एकेडमी को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया और यहां नामांकित बच्चों को अगल बगल के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन करवाने का निर्देश दिया गया।।आगे कहा कि अगर दोबारा संचालन का प्रयास किया गया तो प्रबंधतंत्र के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

गुरुवार को बीईओ द्वारा चपरहट में एसपी एकेडमी स्कूल का निरीक्षण किया गया। जब प्रबंधतंत्र से मान्यता का पेपर सहित अन्य कागजात मांगा गया तो भागने लगे। जिस पर नाराज होकर फटकार लगाते हुए बीईओ द्वारा तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कुछ अभिभावकों ने बताया कि यहां कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का नामांकन कराकर फीस, ड्रेस और कापी किताब के नाम पर अभिभावकों से मोटा रकम वसूला जा रहा है। साथ ही भूतल से लेकर दो मंजिला पर पढ़ाई कराई जा रही है, जो कि गलत है।

जांच में बाद बीइओ द्वारा स्कूल संचालक को जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से स्कूल को मौके पर ही बंद कराया गया। आगे बच्चों की सूची ली और निर्देश दिया कि इन सभी बच्चों को नजदीकी परिषदीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में तत्काल नामांकन कराया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोबारा स्कूल संचालित मिला तो संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जुर्माना वसूला जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .