Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

कटसहरा गांव में चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

 


संवाददाता : आनन्द पांडेय

गोरखपुर 

गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले गांव कटसहरा में नायब तहसीलदार सहजनवां की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों के साथ-साथ 1090, 112 सहित विभिन्न कानूनी एवं पुलिस सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभाग अथवा पुलिस से तत्काल संपर्क करने की अपील की।

चौपाल में थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक सहित पुलिसकर्मी, ग्राम प्रधान कटसहरा गंगा बेलदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने गांव में आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .