Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ 'अभ्युदय' ने धूमधाम से मनाई तीज, रोली श्रीवास्तव बनीं 'तीज क्वीन'लखनऊ,

लखनऊ 

रिपोर्ट: अभिषेक  जायसवाल

इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ 'अभ्युदय' द्वारा हजरतगंज स्थित तनिष्क मुख्य शोरूम में भव्य 'तीज उत्सव' का आयोजन किया गया। क्लब की सदस्याओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर सावन के इस पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाया। सदस्याओं ने हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचाकर तीज के रंग को और भी खास बनाया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'तीज क्वीन' प्रतियोगिता रही, जिसमें सदस्यों ने अपने अनूठे अंदाज से सबका दिल जीत लिया। रोली श्रीवास्तव को 'तीज क्वीन' तथा दीप्ति अग्रवाल को रनर-अप चुना गया। विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर तनिष्क ने अपने नए कलेक्शन का लॉन्च भी किया, जिसे क्लब की सदस्याओं ने बहुत ही खूबसूरती से पेश किया। इसके अलावा सावन गीतों पर नृत्य, तंबोला और विभिन्न मनोरंजक गेम्स ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम की मुख्य सदस्य सुबुही अल्वी, पायल मेदिरत्ता, रितु अरोड़ा और विभा सिंह ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और सभी व्यवस्थाएं संभालीं।

क्लब की अध्यक्षा डॉ. मीनू कृपाल ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को जीवंत रखने के साथ-साथ आपसी सौहार्द और महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर चार्टर प्रेसिडेंट रश्मि कोहली ने सभी को तीज की बधाई देते हुए कहा, "सावन का यह पावन त्योहार महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और खुशहाली लेकर आता है। हमारा क्लब हमेशा से महिलाओं की छिपी हुई प्रतिभा को एक मजबूत मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आज का यह भव्य आयोजन इसी प्रयास की एक सुंदर झलक है।"

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .