संवाददाता:- परमात्मा मौर्य
गोरखपुर
जंगल कौड़िया। विकसित भारत जी-राम जी अधिनियम 2025 के अंतर्गत जंगल कौड़िया ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव की अगुवाई में सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में गांवों के समग्र विकास, मनरेगा के तहत ग्रामीण रोजगार, किसानों के हित और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित लोग शामिल रहे। बैठक में सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया गया कि गांव के विकास के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्ययोजना तैयार करें, ताकि पात्र ग्रामीणों और किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
ग्राम विकास अधिकारी सुरेश ने संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए ग्राम प्रधानों को किसानों के साथ मिलकर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई व्यवस्था को बेहतर करने तथा किसानों को वैज्ञानिक सोच एवं आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
मीडिया से बातचीत के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से पारदर्शिता के साथ योजनाओं को धरातल पर लागू करने और ग्रामीणों की जरूरतों को प्राथमिकता देने की अपील की।

0 Comments