Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

पदोन्नति पाए तहसीलदारों ने डीएम से की शिष्टाचार मुलाकात



ब्यूरो सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट

 


नायब तहसीलदार से तहसीलदार बने अधिकारियों ने लिया डीएम का आशीर्वाद, चार अधिकारी सदर तहसील से



गोरखपुर 

गोरखपुर। शासन द्वारा नायब तहसीलदार पद से तहसीलदार पद पर पदोन्नति पाए गोरखपुर के अधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा से शिष्टाचार मुलाकात की। नव पदोन्नत तहसीलदारों ने डीएम से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए मार्गदर्शन भी लिया।

इस दौरान पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में देवेंद्र यादव, विजय यादव, अरविंद नाथ पांडेय, दुर्गेश कुमार चौरसिया, संजय सिंह, घनश्याम शुक्ला, हरीश यादव, जीवेंद्र त्रिपाठी और राकेश शुक्ला प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी अधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी पदोन्नति की जानकारी साझा की और नई जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

शासन की ओर से हुई इस पदोन्नति के बाद गोरखपुर में लंबे समय से नायब तहसीलदार के रूप में कार्य कर रहे अधिकारियों को अब तहसीलदार के रूप में जिम्मेदारी मिलेगी। इनमें चार अधिकारी सदर तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात थे, जिन्हें अब तहसीलदार पद पर पदोन्नति मिली है।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पदोन्नति पाने वाले सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे राजस्व कार्यों को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ संपादित करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि तहसीलदार के रूप में अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

पदोन्नति पाए अधिकारियों ने भी जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि वे शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व कार्यों का प्रभावी ढंग से संचालन करेंगे और आम जनता को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .