Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

तांत्रिक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,छह अभियुक्त गिरफ्तार



रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय

वाराणसी के थाना लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र का काम करने वाले अनीश उपाध्याय हत्याकांड का खुलासा करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।एडीसीपी वरुणा लिपि नगायच के अनुसार, अनीश उपाध्याय की पत्नी प्रिया उपाध्याय ने 7 जुलाई 2026 को थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।अनीश 30 जून को गणेशपुर,कंदवां और डीएलडब्ल्यू क्षेत्र में पूजा कराने की बात कहकर घर से निकले थे,लेकिन वापस नहीं लौटे।पुलिस ने सर्विलांस,सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच आगे बढ़ाई तो हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।जांच में सामने आया कि अनीश द्वारा पूजा-पाठ के नाम पर कथित रूप से लगातार धन लिया जा रहा था तथा परिवार की एक महिला के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने से परिजन नाराज थे।पुलिस के मुताबिक,इसी वजह से परिजनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई।आरोप है कि घर में गानों की आवाज तेज कर गैस सिलेंडर,लकड़ी के स्टूल और स्क्रूड्राइवर से वार कर 


अनीश की हत्या कर दी गई।इसके बाद शव को डाफी टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया।पुलिस ने शव को लंका थाना क्षेत्र से बरामद किया।12 अगस्त को पुलिस ने अनीश की पत्नी और उनके भाई जयशंकर तिवारी को थाने बुलाकर मृतक की तस्वीर और दस्तावेज दिखाए।हाथ पर ‘मां’ और ‘गुंजा’ के गोदने के निशान देखकर दोनों ने शव की पहचान अनीश उपाध्याय के रूप में की।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद करने के साथ सोनू पुत्र ओमप्रकाश निवासी प्रेमापुर,थाना चुनार,मिर्जापुर समेत उसके भाई विकास,विशाल तथा रिश्तेदार अभिषेक,मोहित और शाहिल को गिरफ्तार किया है।मृतक की पत्नी ने पुलिस को यह भी बताया कि 30 जून को दो युवक स्कूटी से उसके घर आए थे और अनीश को अपने साथ ले जाने की बात कह रहे थे,जिन्हें वह पहचान सकती है।पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .