Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

यशवंत सिंह की पुण्यतिथि पर शिक्षक समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, व्यक्तित्व और कृतित्व को किया याद



ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट 


कर्तव्यनिष्ठा, समाज के प्रति संवेदना और शिक्षक हितों के लिए संघर्ष ने यशवंत सिंह को बनाया अनुकरणीय व्यक्तित्व : राजेश लिपाठी



शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला, हर विद्यार्थी को राष्ट्र की धरोहर मानकर करें शिक्षण कार्य : मेजर भगवान सिंह



शिक्षक और कुशल संगठनकर्ता के रूप में स्व. यशवंत सिंह का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा : राजेश घर दूबे


गोरखपुर 

गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब सभागार में स्वर्गीय यशवंत सिंह की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं शिक्षक सम्मान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय यशवंत सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. यशवंत सिंह ने शिक्षक समाज के हितों के लिए जिस निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिल्लूपार विधायक राजेश लिपाठी ने स्व. यशवंत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आकर्षक व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व. यशवंत सिंह की कर्तव्यनिष्ठा, समाज के प्रति गहरी संवेदना तथा शिक्षक समाज की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहने की भावना ने उन्हें सभी के बीच आदरणीय बनाया। उन्होंने शिक्षक हितों से जुड़े विषयों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया।

विधायक राजेश लिपाठी ने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान 

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .