Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

1.5 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, मोलनापुर पुलिस चौकी टीम की कार्रवाई

गोरखपुर 

आनन्द पांडेय, की रिपोर्ट 

गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मझौरा निवासी अंगद चौहान पुत्र पुल्ली चौहान को मोलनापुर पुलिस चौकी टीम ने कथित तौर पर 1.5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 1.5 किलो गांजा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों से संबंध रहा है और वह पहले भी विभिन्न मामलों में जेल जा चुका है।

मोलनापुर पुलिस चौकी टीम की कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं आरोपी के पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .