ब्यूरो प्रभारी सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट
महापौर और नगर आयुक्त ने शीघ्र सफाई पूरी कराने के दिए निर्देश
गोरखपुर
गोरखपुर। शहर में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और नालों की सफाई व्यवस्था को प्रभावी करने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त अजय जैन ने सावित्री हॉस्पिटल के पास नाले पर बने मकानों के फर्श काटकर कराए जा रहे सफाई कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सफाई कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने और इसे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर एवं नगर आयुक्त ने मौके पर चल रहे नाला सफाई कार्य को देखा और सफाई की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। नाले के ऊपर कई स्थानों पर मकानों के फर्श बने होने के कारण सफाई कार्य में आ रही दिक्कतों को देखते हुए नगर निगम द्वारा आवश्यक स्थानों पर फर्श काटकर नाले की सफाई कराई जा रही है। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सफाई कार्य के दौरान जलनिकासी व्यवस्था बाधित न हो और नाले से सिल्ट, कचरा एवं अन्य अवरोधों को पूरी तरह हटाया जाए।
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि शहर की जलनिकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। नालों की नियमित सफाई के साथ-साथ जहां भी जलनिकासी में अवरोध उत्पन्न हो रहा है, वहां आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नाला सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और निर्धारित समय में कार्य पूरा कराया जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को कम किया जा सके।
नगर आयुक्त अजय जैन ने भी मौके पर सफाई का

0 Comments