संवाददाता विकास यादव
पिपरौली ब्लाक
गोरखपुर
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र की पिपरौली पुलिस चौकी के सामने पिछले कई महीनों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। चौकी के ठीक सामने अंधेरा पसरा रहने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि रात के समय अंधेरा होने से यहां आवागमन में परेशानी के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
पिपरौली चौकी क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और दिन-रात लोगों का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद चौकी के सामने ही कई महीनों से लाइटें खराब होना व्यवस्था की लापरवाही को दर्शाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय अंधेरे का फायदा असामाजिक तत्व उठा सकते हैं। क्षेत्र में आए दिन छोटी-बड़ी घटनाओं की चर्चा भी सामने आती रहती है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ जाती है।
बताया जा रहा है कि खराब लाइटों को लेकर गीडा के संबंधित अधिकारियों से बातचीत भी की गई थी। अधिकारियों की ओर से लाइटें जल्द सही करवाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। सवाल यह है कि जब पुलिस चौकी के सामने ही प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है, तो औद्योगिक क्षेत्र के अन्य स्थानों पर सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था किस स्थिति में होगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिपरौली चौकी के सामने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। यहां पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद अंधेरा रहने से आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। रात में आने-जाने वाले कर्मचारियों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना

0 Comments