Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा



पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मीनारायण मिश्रा के नेतृत्व में निकली यात्रा, रेलवे क्षेत्र में दिखा देशभक्ति का उत्साह

ब्यूरो चीफ सच्चिदानंद राय

गोरखपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व जनपद गोरखपुर में रेलवे पुलिस की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मीनारायण मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में क्षेत्राधिकारी रेलवे सावी रतन गौतम, हेड कांस्टेबल दीपक यादव सहित रेलवे पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों को देशभक्ति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। यात्रा के दौरान क्षेत्र में उत्साह और देशप्रेम का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन से स्वतंत्रता दिवस को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।


रेलवे पुलिस की इस पहल से रेलवे क्षेत्र में अमन-चैन और भाईचारे का संदेश पहुंचा। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में भी देशभक्ति का उत्साह नजर आया।


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .