गोरखपुर
सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट
पीपीगंज पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में समीउल्लाह पुत्र हाफिजुल्लाह निवासी जंगल बिहुली टोला भगवानपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना पीपीगंज में मु0अ0सं0 296/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 65(1) भारतीय न्याय संहिता व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक अभिषेक कुशवाहा, कांस्टेबल शिवम तिवारी और महिला आरक्षी संजना शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

0 Comments