Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल को लेकर आदिवासी अखाड़ा समिति की बैठक

 



संवाददाता अहमद राजा 

सोनभद्र 

म्योरपुर। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत आरंगपानी के छितवा टोला में गिरधर गोपाल के आवास पर आदिवासी अखाड़ा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर बरवा टोला बाजार में आयोजित होने वाली विराट कुश्ती एवं दंगल प्रतियोगिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में सर्वसम्मति से समिति का गठन करते हुए हरी प्रसाद सलबंधी को अध्यक्ष, रामनेवाज पोया, देवनारायण पोया, संजय सोनी एवं बासुदेव पनिका को उपाध्यक्ष, गिरधर गोपाल एवं गनपत आयाम को कोषाध्यक्ष, सीताराम आयाम को सहायक दायित्व, रामपाल खरवार (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य) को महासचिव तथा आशीष जायसवाल एवं अर्जुन पनिका को सचिव बनाया गया।


वहीं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी शिव पूजन यादव, अनंत कुमार पत्रकार एवं कृष्ण मुरारी खरवार को दी गई। भगवानदास गुप्ता को लेखा निरीक्षक, रामनरेश धरकार एवं शिवकुमार धरकार को वालंटियर, चरकू भास्कर को सूचना मंत्री, अमर सिंह खरवार को महामंत्री तथा रामसूरत खरवार एवं राम रतन आयाम को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी अशोक कुमार सोनी को दी गई।


बैठक में रामरति पोया, राजेंद्र लाल ग्राम प्रधान, संतोष कुमार ओझा एडवोकेट, ब्रह्मदेव प्रसाद पूर्व प्रधान, शिवसागर जायसवाल पूर्व प्रधान, सुदर्शन प्रसाद पूर्व प्रधान, संतोष ट्रेडर्स, शिवपूजन रौनियार, कुंज बिहारी एलआईसी अभिकर्ता, रवि सिंह खरवार पूर्व विधायक प्रत्याशी बसपा, पूनम कनौजिया बीडीसी, राजेंद्र प्रसाद रौनियार, डॉ. गणेश प्रसाद सोनी, डॉ. नेत्र पाल प्रजापति, मथुरा प्रसाद पूर्व बीडीसी, भोला प्रसाद व्यास, लालचन यादव, अनवर हुसैन एवं अशोक कुमार रौनियार को संरक्षक मंडल में जिम्मेदारी दी गई।


वहीं युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त को कार्यक्रम संयोजक चुना गया।


कार्यक्रम संयोजक राजू कुमार गुप्त ने बताया कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बरवा टोला बाजार में विराट कुश्ती एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्रीय पहलवान हिस्सा लेंगे। आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से समिति का गठन किया गया है, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया।


इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के खेलप्रेमियों और ग्रामीणों में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .