Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

दर्शन करने निकला युवक, घर लौटते ही उड़ गए होश;किराए के मकान से 12 लाख की चोरी

 



रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के ओम नगर कॉलोनी, सोएपुर में चोरों ने एक किराए के मकान का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के आभूषण और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।जीयनपुर,आजमगढ़ निवासी श्लोक तिवारी पुत्र अश्वनी तिवारी वाराणसी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और द्रौपदी सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं।24 अगस्त की रात श्लोक अपने दोस्तों के साथ करीब आठ बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे।



देर रात जब वह वापस लौटे तो मकान के दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले।अंदर पहुंचने पर अलमारी खुली थी और कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।चोरी की जानकारी होते ही श्लोक ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।बुधवार सुबह उन्होंने लालपुर पांडेयपुर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।श्लोक के मुताबिक,चोर सैमसंग कैमरा,उनकी मां का सोने का हार,दो सोने की चेन,चार अंगूठियां,मांगटीका,दो नथुनी,दो बालियां,दो झुमके और चांदी की पाजेब समेत करीब 12 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।जांच के दौरान सामने स्थित एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है।पुलिस अब फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।घटना के बाद कॉलोनी में भी लोगों के बीच चोरी को लेकर चिंता का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .