Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सहजनवा बाजार में साप्ताहिक बंदी की नई पहल



व्यापार मंडल ने जारी किया पत्र, सभी दुकानदारों से सहयोग की अपील

गोरखपुर

संवाददाता परमात्मा मौर्या 

सहजनवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की पहल पर सहजनवा बाजार में साप्ताहिक बंदी लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। व्यापार मंडल की ओर से जारी पत्र के माध्यम से सभी व्यापारियों से इस निर्णय का पालन करने और बाजार हित में सहयोग देने की अपील की गई है।

व्यापारियों का कहना है कि सप्ताह में एक दिन बाजार बंद रहने से दुकानदारों और कर्मचारियों को साप्ताहिक विश्राम मिलेगा। इससे उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा तथा बाजार की साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।



व्यापार मंडल के अनुसार नियमित साप्ताहिक अवकाश से व्यापार व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी, कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और ग्राहकों को भी बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस पहल को व्यापारियों का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है।

मंडल ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि साप्ताहिक बंदी के दिन को ध्यान में रखते हुए अपनी खरीदारी की योजना पहले से बना लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


सहजनवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जारी पत्र, जिसमें बाजार में साप्ताहिक बंदी लागू करने की अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .