संवाददाता : यदुवंश दूबे
पाली ब्लॉक,
सहजनवा
गीडा, गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के बोक्टा चौराहे पर शुक्रवार को बोलेरो और ऑटो के बीच हुई ज़ोरदार टक्कर में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।
स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को उपचार के लिए नज़दीकी अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते पर पिपरौली चौकी इंचार्ज अमरेश सिंह भी मौके पर पहुंच कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान और उनकी स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।



0 Comments