रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती स्थित राज पब्लिक स्कूल के पास 31 जुलाई की रात हुई मारपीट के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना के बाद अब दूसरे पक्ष के शिवम सोनकर पुत्र रोशन सोनकर निवासी हुकूलगंज ने थाना लालपुर पांडेयपुर में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में शिवम सोनकर ने आरोप लगाया कि 31 जुलाई 2026 की रात करीब आठ बजे वह अपने मित्र भीम गुप्ता के साथ राज पब्लिक स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान अनुराग राय उर्फ राजू तेज रफ्तार से वैगनआर कार लेकर आया और उसे धक्का मारते हुए आगे बढ़ गया।
आरोप है कि इसके बाद अनुराग राय ने शिवम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मां-बहन की गालियां देते हुए कथित तौर पर कहा कि गुंडा बनोगे।पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद अनुराग राय ने आसपास से अपने तीन-चार अज्ञात साथियों को बुला लिया।आरोप है कि सभी ने मिलकर धारदार हथियार से हमला किया,जबकि अनुराग राय ने अपनी गाड़ी से डंडा निकालकर शिवम और उसके मित्र भीम गुप्ता के साथ मारपीट की।हमले में शिवम को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।प्रार्थना पत्र के मुताबिक हमलावर दोनों को मृत समझकर मौके से फरार हो गए।आसपास मौजूद लोगों ने घायल शिवम को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया,
जहां उसका इलाज जारी है।मामले में लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और आरोपों की जांच शुरू कर दी है।पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों,सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।गौरतलब है कि राज इंग्लिश स्कूल के पास हुई मारपीट को लेकर पहले भी एक मुकदमा दर्ज था,जिसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के बाद यह प्रकरण और पेचीदा हो गया है।अब पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।



0 Comments