Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

गांव का मार्ग गड्ढों में तब्दील, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी

 


 गोरखपुर 

रिपोर्ट: सच्चिदानन्द राय 


स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर संकट।


सहजनवा गोरखपुर।विकासखंड  सहजनवा क्षेत्र की जिगिंना से फरसाडाड़ में स्थित गांव से रोड बनगांवा होते हुए राणा सिंह नर्सरी विद्यालय  से कोटेदार  के घर तक का मुख्य मार्ग जर्जर होकर लगभग चार फीट गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और बदतर हो गई है। आये दिन यहां फिसलकर गिरने और छोटे-मोटे हादसे की घटनाएं सामान्य हो गई हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग करीब पांच दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है और इसी मार्ग से होकर बच्चे राणा सिंह नर्सरी विद्यालय भी जाते हैं। लेकिन सड़क पर गड्ढों की भरमार के कारण अभिभावक भी बच्चों को भेजने से डर रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .