100 मीटर रास्ते का नहीं हो सका कायाकल्प, जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण पर उठे सवाल
गोरखपुर
खजनी। खजनी क्षेत्र के कटघर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य रास्ता इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। अस्पताल का निर्माण हुए करीब 12 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अस्पताल तक पहुंचने वाला लगभग 100 मीटर मुख्य मार्ग आज तक पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सका है।
बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। रास्ते पर घुटने भर तक पानी जमा होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और आम नागरिक आते-जाते हैं, बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
ग्रामीणों के मुताबिक जलभराव और खराब रास्ते के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और बीमार मरीज सबसे अधिक परेशान होते हैं। कई बार मरीजों को पानी से होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय-समय पर विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल का दौरा करने पहुंचते हैं, लेकिन निरीक्षण और फोटो खिंचवाने के बाद समस्या जस की तस रह जाती है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर 100 मीटर सड़क के कायाकल्प के लिए जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि कब गंभीर होंगे?
क्षेत्रवासियों ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य रास्ते का तत्काल निर्माण एवं जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि मरीजों और आम लोगों को राहत मिल सके।
अब देखना यह है कि वर्षों से उपेक्षित इस रास्ते का कब होगा कायाकल्प, या फिर मरीज इसी तरह जलभराव

0 Comments