ब्यूरो प्रभारी सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट 

गोरखपुर 

गोरखपुर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कथित सरगना नीतीश सिंह समेत अभय कुमार सिंह, वाजिद चौधरी, साहिल चौधरी और मुन्ना कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह दूसरे लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें म्यूल खातों की तरह इस्तेमाल करता था और रोजाना लाखों रुपये का लेनदेन करता था। आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 23 मोबाइल, मिनी लैपटॉप, 3 टैबलेट, 11 एटीएम कार्ड और 16 बैंक पासबुक बरामद हुई हैं। पूछताछ में ‘रेडी अन्ना’ ऑनलाइन पोर्टल का पैनल खरीदकर सट्टेबाजी संचालन की बात सामने आई। पुलिस डिजिटल डाटा और बैंक खातों की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।