सिकरीगंज थाने को मिला नया प्रभारी, एक अधिकारी पुलिस लाइन भेजे गए
ब्यूरो चीफ सच्चिदानंद राय की रिपोर्ट
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दो थाना अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी को प्रभारी निरीक्षक सिकरीगंज के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक आशीष कुमार दूबे को चौकी प्रभारी पैडलेगंज से स्थानांतरित कर थाना सिकरीगंज का नया आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस विभाग के इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

0 Comments