संवाददाता: आनन्द पांडे
गोरखपुर। हरपुर बुढ़हट क्षेत्र के ग्राम बुढ़हट स्थित प्रसिद्ध बाबा बामेश्वर नाथ मंदिर में सावन मास के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का प्रतिदिन भव्य श्रृंगार एवं आरती की जा रही है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं बाबा बामेश्वर नाथ के दर्शन एवं पूजन कर रहे हैं।
महादेव के श्रृंगार एवं पूजा-अर्चना में महादेव भक्त शेषमणि रामदास जी की प्रमुख भूमिका है एवं आर्य ट्रेडर्स के प्रोपराइटर नवीन पांडे जी उनके नेतृत्व एवं समर्पण से प्रतिदिन बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर विधि-विधान से आरती संपन्न कराई जा रही है इस धार्मिक आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही वैभव पांडे जी, राहुल शुक्ला जी, नीतीश शुक्ला जी एवं एडवोकेट जयहनुमान शुक्ला जी सहित अन्य पदाधिकारी भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।
सावन मास में मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। प्रतिदिन होने वाली आरती में स्थापित भगवान शिव का जयकारा लगाए हुए सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा बाबा बामेश्वर नाथ धाम।

0 Comments