Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

न्यायालय से भगोड़ा घोषित आरोपी के घर पुलिस की उद्घोषणा,कुर्की की तैयारी तेज



रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय

वाराणसी।लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी मो. सलमान को महिला अपराध से जुड़े गंभीर मामले में न्यायालय ने भगोड़ा घोषित कर दिया है।पुलिस के अनुसार,आरोपी मो. सलमान पुत्र ईश रॉईल लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर एएसजे स्पेशल कोर्ट (एससी/एसटी),वाराणसी ने उसके विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा आदेश जारी किया।न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने आरोपी के मोहल्ले में डुगडुगी बजाकर उद्घोषणा कराई और उसके घर पर नोटिस चस्पा किया।थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यदि आरोपी शीघ्र न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होता है,तो उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .