संवाददाता: परमात्मा मौर्या
जंगल कौड़िया
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गोरखपुर के मंडलायुक्त श्री अनिल ढींगरा को आवास विकास सचिव नियुक्त किए जाने पर जंगल कौड़िया ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बृजेश यादव ने कहा कि श्री अनिल ढींगरा ने गोरखपुर मंडल में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों से अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी में भी वे अपनी कार्यकुशलता और दूरदर्शी नेतृत्व से प्रदेश के आवास विकास विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने ईश्वर से श्री अनिल ढींगरा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

0 Comments