सच्चिदानन्द राय
गोरखपुर
सहजनवा के डॉ मनीष कुमार गुप्ता को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की उपस्थिति में मिली पीएच.डी. उपाधि
सहजनवा गोरखपुर -मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के ग्यारहवें भव्य दीक्षांत समारोह में सहजनवा के डॉ. मनीष कुमार गुप्ता को "डिस्ट्रीब्यूटेड बिग डेटा में ब्लॉकचेन एकीकरण के माध्यम से सुरक्षा, अनुरेखणीयता एवं विश्वसनीयता का संवर्धन" विषय पर किए गए उत्कृष्ट शोध के लिए पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई।
यह उपाधि उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल तथा प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में कुलपति के हाथों प्रदान की गई। डॉ. मनीष कुमार गुप्ता श्री सच्चिदानंद गुप्ता के सुपुत्र हैं तथा उनका पैतृक निवास ग्राम सहिजना, पोस्ट सहजनवा, जनपद गोरखपुर है। वर्तमान में वे मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में सहायक आचार्य के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शोध-निर्देशक, विश्वविद्यालय प्रशासन, विभाग के शिक्षकों, अपने माता-पिता, परिवार एवं शुभचिंतकों को दिया। डॉ. मनीष कुमार गुप्ता की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शिक्षकों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

0 Comments