Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के सख्त निर्देश का असर, अवैध होटल पर कार्रवाई

 


बिना वैध अभिलेख मिले जीन रेस्टोरेंट लाज व होटल को किया गया सीज, एसएसपी ने कहा—अवैध तरीके से संचालित होटलों पर होगी सख्त कार्रवाई

सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट 

गोरखपुर। जनपद में अवैध एवं नियमों को ताक पर रखकर संचालित किए जा रहे होटल, रेस्टोरेंट और लॉज के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के सख्त निर्देश के बाद पुलिस एवं प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में खजनी क्षेत्र में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बनकटी बुजुर्ग स्थित जीन रेस्टोरेंट होटल लाज  को चेक किया।



कार्रवाई सीओ खजनी दीपाली राठौड़, प्रभारी निरीक्षक खजनी जयंत सिंह एवं नायब तहसीलदार खजनी के नेतृत्व में सिकरीगंज पुलिस द्वारा की गई। चेकिंग के दौरान होटल प्रबंधन द्वारा वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने तथा अनियमितताएं पाए जाने पर नायब तहसीलदार खजनी द्वारा होटल को सीज कर दिया गया।



कार्रवाई के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने होटल से संबंधित दस्तावेजों एवं व्यवस्थाओं की जांच की। वैध अभिलेख नहीं मिलने पर प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई।


अवैध होटलों पर होगी सख्त कार्रवाई


इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद गोरखपुर में यदि कोई होटल, रेस्टोरेंट अथवा लॉज बिना आवश्यक अनुमति एवं वैध अभिलेखों के अवैध तरीके से संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


एसएसपी ने पुलिस एवं संबंधित विभागों को ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित प्रतिष्ठानों के संचालकों

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .