Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

बेटी के जन्म के बाद बढ़ा दहेज का दबाव: पीड़िता का आरोप, मारपीट कर घर से निकाला


सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट

गोरखपुर में एम्स थानाक्षेत्र की महिला की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता के मुताबिक 7 जुलाई 2019 को खोराबार थानाक्षेत्र के रहने वाले राममगन निषाद से उसकी शादी हुई थी। शादी में ₹90 हजार नकद, सोने की अंगूठी व घरेलू सामान दिया गया। बेटी के जन्म के बाद ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर ₹2 लाख और स्प्लेंडर बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू किया। आरोप है कि पीड़िता के साथ कई बार मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और बच्ची को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई। 13 मार्च 2026 को पति राममगन निषाद और देवर करण निषाद के मायके पहुंचने पर विवाद व मारपीट का आरोप है। तहरीर में राममगन निषाद, रामचरण निषाद, मैना देवी, पूजा देवी, मिथिलेश निषाद, करण निषाद, सुरेखा देवी और बेबी देवी नामजद हैं।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .