एसपी सिटी, एसपी साउथ समेत पुलिस अधिकारियों ने मृतक की एजेंसी व वकीलों से की बातचीत, हत्यारी एजेंसी की गिरफ्तारी की मांग
![]() |
| ब्यूरो चीफ सच्चिदानंद राय की रिपोर्ट |
गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या के विरोध में शनिवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में वकीलों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर एसपी सिटी, एसपी साउथ, पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ और पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और प्रदर्शन कर रहे वकीलों से भी वार्ता की
प्रदर्शन के दौरान पूर्व बार परिषद मंत्री गिरीश त्रिपाठी, अधिवक्ता वैभव पांडे, शनिदेव कनौजिया सहित कई वकील मौजूद रहे। वकीलों ने हत्यारेरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और जनपद में बढ़ते अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग ती।
अधिवक्ता वैभव पांडेय ने कहा कि गोरखपुर में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिरी जिले में लगातार हो रही हत्याओं पर कब प्रभावी रोक गिल। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
वकीलों ने हाल में खजनी क्षेत्र में दस साल के लड़के की हत्या तथा इससे पूर्व दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना का भी उल्लेख करते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता पहुंचाई।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों एवं वकीलों से बातचीत कर मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


0 Comments