संवाददाता अंबेश यादव
सहजनवा
सहजनवा गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में पत्नी से नाराज युवक ने फंखे की कुंडी में दुप्पटे के सहारे लटक कर खुदकुशी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में वादी रामाज्ञा पुत्र स्व गणेश कन्नौजिया 40 वर्ष जिसका चार दिन पूर्व पत्नी से विवाद हुआ था। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। स्वजन का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी था। पत्नी के मायके चले जाने से युवक परेशान हो गया था। शुक्रवार को अपराह्न 3 बजे के करीब वह नशे की हालत में घर पहुंचा। और कमरे को अंदर बंद कर लिया। और पंखे की कुंडी में दुप्पटे के सहारे लटक कर खुदकुशी कर लिया। जब देर तक युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो घर पर मौजूद भांजा से फाटक को खटखटाया अंदर से कोई आवाज न आने पर दरवाजे के पास से अंदर देखा तो युवक पंखे की कुंडी में लटक रहा था। जिसे देखकर भांजे ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए। और पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पंखे के कुंडी से नीचे उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक का एक 15 वर्ष का बेटा है।
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी कुमार पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments