Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

ज्ञान सरोवर लाइब्रेरी पहुंचे एमएलसी प्रत्याशी अमन यादव, छात्रों से किया संवाद

 


संवाददाता : अंबेश यादव 

सहजनवा गोरखपुर।

गोरखपुर–फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव ने आज भिटी रावत स्थित ज्ञान सरोवर लाइब्रेरी का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से मुलाकात कर उनकी शैक्षणिक समस्याओं एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

ज्ञान सरोवर लाइब्रेरी के संचालक रुद्र प्रताप यादव ने अमन यादव का स्वागत करते हुए कहा कि उनका आगमन छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अमन यादव ने कहा कि शिक्षित समाज ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं को शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने ज्ञान सरोवर लाइब्रेरी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर रुद्र प्रताप यादव ने बताया कि ज्ञान सरोवर लाइब्रेरी भिटी रावत क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। अमन यादव के आगमन से छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .