Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सभासद पति सेराज अंसारी बनाए गए मरकजी तबलीग सीरत कमेटी के सचिव


दो रोजा अजीमुश्शान जलसा 26-27 अगस्त को, आएंगे मुल्क के मायनाज़ उलमा-ए कराम व शोयरा-ए-ओज़्ज़ाम: सेराज अंसारी


भदोही। सभासद पति सेराज अंसारी मरकजी तबलीग सीरत कमेटी के सचिव बनाए गए। इस आशय की जानकारी कमेटी के अध्यक्ष हाजी इम्तियाज़ अंसारी ने दी। श्री अंसारी ने कहा सभासद पति सेराज अंसारी एक सामाजिक और नेक दिल इंसान हैं। कहा श्री अंसारी जल्सा सीरतुन्नबी व जुलूसे रहबरे सैयदे कौनैन सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। वहीं मरकजी तबलीग सीरत कमेटी के नवनियुक्त सचिव सभासद पति सेराज अंसारी ने कहा मरकजी तबलीग सीरत कमेटी का 61वां दो रोजा अजीमुश्शान जल्सा सीरतुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम 26 व 27 अगस्त को बड़े ही अकीदत व एहतेराम के साथ मनाया जाएगा। श्री अंसारी ने बताया कि 26 अगस्त को हजरत अल्लामा व मौलाना रुहूल अमीन जबलपुरी व 27 अगस्त को हजरत अल्लामा व मौलाना मुफ़्ती सुल्तान रज़ा सिवान (बिहार) से तशरीफ़ ला रहे है है। वहीं शायरे इस्लाम, इस्लाम गाजीपुरी, संदल जलालपुरी, कासिम नदीमी, हाजी आज़ाद खान, जावेद आसिम, सदरे आलम, नेहाल हबीबी तशरीफ़ ला रहे हैं। श्री अंसारी ने कहा 27 अगस्त को  सुबह 10 बजे से ख्वातीने इस्लाम के लिए जल्सा सीरतुन्नबी मुनक़्क़ीद किया जाएगा। कहा औरतों के लिए पर्दे का माकूल इंतेजाम रहेगा। उन्होंने कहा 26 अगस्त को जुलूसे आका सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम में शामिल होने के बाद जल्सा में शामिल होकर अपने दिलो को मुनव्वर व मुजल्ला करें।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .