सोनभद्र
रिपोर्ट : सुभाष चंद्र यादव
म्योरपुर/सोनभद्र ।स्थानीय विकासखंड म्योरपुर मुख्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा ब्लॉक मुख्यालय म्योरपुर से प्रारंभ होकर म्योरपुर पंचायत भवन एवं शहीद स्थल होते हुए बिड़ला विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, म्योरपुर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।कार्यक्रम में एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने मोदी जी के आह्वान पर हो रहे तिरंगा यात्रा में शामिल लोगो को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राष्ट्र प्रेम को सर्वोच्च बताया म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौड़ एवं जिला मंत्री शारदा खरवार ने भी तिरंगा यात्रा में संबोधित करते हुए देश के महापुरुषों को याद करते हुए देशभक्ति की भाव भरने का प्रयास किया मंडल अध्यक्ष रंजीत पनिका, तोमर, सुजीत अग्रहरि, दिनेश, खंड विकास अधिकारी रामविशाल चौरसिया ने तिरंगे के महत्ता को बताते हुए सदा सम्मान करने को कहा एडीओ पंचायत अजय सिंह, विष्णु कांत दुबे, अकाउंटेंट प्रेमनाथ चौबे, महागुरु एवं सुमित सिंह, प्रधानाचार्य दयाशंकर विश्वकर्मा, यस एन तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, अंकित शर्मा, प्रहलाद वर्मा, अजय यादव सहित विकासखंड के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा क्षेत्र के कई विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया गया। पूरे कार्यक्रम में तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण का भाव दिखाई दिया।


0 Comments