Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

भाजपा मंडल महामंत्री के पिता श्री हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


ब्यूरो चीफ सच्चिदानंद राय की रिपोर्ट

देवरिया। ग्राम सभा देवरिया में आज अत्यंत दुःखद समाचार सामने आया। भाजपा के मंडल महामंत्री के पूज्य पिताजी श्री हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी (मास्टर साहब) का स्वर्गवास हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 


स्वर्गीय मास्टर साहब के निधन से देवरिया क्षेत्र ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया, जिसकी स्मृतियां लोगों के बीच सदैव जीवित रहेंगी। उनके स्वर्गवास को क्षेत्रवासी एक युग का अंत मान रहे हैं।


उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों तथा क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। 

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .