![]() |
| ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट |
गोरखपुर
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभाजन की पीड़ा को किया नमन, बड़ी संख्या में जुटे जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता
गोरखपुर। देश के विभाजन की त्रासदी और उस दौर 14 अगस्त 1947 की असहनीय पीड़ा को याद करते हुए शुक्रवार को गोरखपुर के एनेक्सी भवन में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नोएडा के विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभाजन के दौर की घटनाओं, संघर्षों और विस्थापन की वेदना को दर्शाती प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अवलोकन करते हुए अतिथियों ने उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश के बंटवारे के दौरान अपना घर, परिवार और जीवन खो दिया था।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। एनेक्सी भवन में लगी प्रदर्शनी में विभाजन काल की दुर्लभ तस्वीरें, दस्तावेज और ऐतिहासिक घटनाओं का चित्रण किया गया था। प्रदर्शनी को देखने पहुंचे लोगों ने उस दौर की परिस्थितियों को करीब से महसूस किया और विभाजन के दर्द को याद किया।
मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने कहा कि विभाजन केवल भूभाग का बंटवारा नहीं था, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं, संस्कृतियों और परिवारों के टूटने की एक ऐसी त्रासदी थी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास का यह अध्याय हमें राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को विभाजन की वास्तविकता और उसके परिणामों के बारे में जानकारी देना आवश्यक है, ताकि समाज में एक


0 Comments