रिपोर्ट: मनोज उपाध्याय
नायब तहसीलदार पद से तहसीलदार के पद पर हुआ प्रमोशन, प्रधान प्रत्याशी मनोज उपाध्याय ने दी बधाई
गोरखपुर। जनपद गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कुइकोल गांव निवासी चंद्र प्रकाश यादव को शासन द्वारा तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी गई है। वर्तमान में चंद्र प्रकाश यादव ज चंद्र प्रकाश यादव की इस उपलब्धि पर कुईखोर के प्रधान प्रत्याशी मनोज उपाध्याय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मनोज उपाध्याय ने कहा कि चंद्र प्रकाश यादव का तहसीलदार पद पर पदोन्नत होना पूरे क्षेत्र और गांव के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गांव के होनहार व्यक्ति का प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण पद तक पहुंचना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। नपद बलिया की रसड़ा तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। दिनांक 13 अगस्त 2026 को शासन द्वारा उन्हें तहसीलदार पद पर प्रमोशन दिए जाने की खबर से गांव एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
चंद्र प्रकाश यादव की इस उपलब्धि पर कुइकोल के प्रधान प्रत्याशी मनोज उपाध्याय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मनोज उपाध्याय ने कहा कि चंद्र प्रकाश यादव का तहसीलदार पद पर पदोन्नत होना पूरे क्षेत्र और गांव के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गांव के होनहार व्यक्ति का प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण पद तक पहुंचना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
मनोज उपाध्याय ने कहा कि चंद्र प्रकाश यादव प्रशासनिक अधिकारी के रूप में लगातार लोगों की सेवा कर रहे हैं और अपनी कार्यशैली से क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में वे प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
बताया जाता है कि चंद्र प्रकाश यादव के पिता प्रहलाद यादव परिवहन विभाग में बाबू के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। साधारण एवं संघर्षपूर्ण पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर चंद्र प्रकाश यादव ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर प्रशासनिक सेवा में यह मुकाम हासिल किया है। उनकी पदोन्नति को लेकर गांव के लोगों में विशेष उत्साह है और लोग इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का

0 Comments