ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट
पुलिस की रोक पर वीरू सिंह ने उठाए सवाल, बोले—दोषियों पर हो कड़ी कानूनी कार्रवाई
गोरखपुर। स्वर्गीय शिवकुमार तिवारी के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने सिकरीगंज जा रहे करणी सेना के अध्यक्ष वीरू सिंह को पुलिस ने उनके आवास पर ही रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद वीरू सिंह ने प्रशासन से कई सवाल किए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
वीरू सिंह ने कहा कि शिवकुमार तिवारी की जिस तरह निर्मम हत्या की गई, वह बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध कानून के तहत अधिकतम कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी पुलिस मुठभेड़ में कानून के अनुसार कार्रवाई के दौरान मारे जाते हैं तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है।
उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ एनएसए जैसी कठोर कार्रवाई के साथ-साथ अवैध निर्माण की जांच कर नियमानुसार बुलडोजर कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की।
वीरू सिंह के अनुसार, विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों कार्यकर्ता बाघागाड़ा में मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान और कानून में विश्वास रखते हुए शांति बनाए रखने तथा फिलहाल अपने-अपने गंतव्य को लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नई तिथि निर्धारित कर पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

0 Comments