Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सहजनवा में सपा की मासिक बैठक, बूथ स्तर की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 


संवाददाता : अंबेश यादव सहजनवा 

गोरखपुर 

सहजनवा। जनपद गोरखपुर के सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी एवं बूथ प्रभारियों को संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष मनीष कमांडो ने किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शशिकांत दुबे, जिला महासचिव रामनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष हरेंद्र हैरी, जिला उपाध्यक्ष अनूप ईश्वर, मोहम्मद अली, छविनाथ यादव, मेराज खान, ज्ञानचंद, रवि निषाद, महिला अध्यक्ष पूजा निषाद, जिला सचिव राजेश सिंह सैंथवार, मुन्ना प्रजापति, गंगेश चौहान, बाबूराम विश्वकर्मा, प्रेमचंद गोंड, सुनील प्रजापति, अर्जुन प्रसाद, नित्यानंद यादव, केके यादव, बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर पर पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।




Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .