गरीबी ने छीना पक्का आशियाना, बार-बार आवेदन के बाद भी नहीं मिला लाभ
शासन-प्रशासन से मार्मिक गुहार ‘साहब, हमें भी रहने के लिए एक घर दिला दीजिए’
![]() |
| गोरख सिंह की रिपोर्ट |
गोरखपुर
गोरखपुर के पाली ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मकरहट निवासी पूनिया देवी आर्थिक तंगी के चलते वर्षों से आवास की समस्या से जूझ रही हैं। करीब दस साल से पक्के आवास की उम्मीद लगाए पूनिया देवी ने कई बार आवेदन किया, लेकिन अब तक उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका।
पूनिया देवी का कहना है कि बरसात के दिनों में उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। घर में पानी टपकने के कारण कपड़े, बिस्तर और घर का सामान तक भीग जाता है। उन्होंने बताया कि रहने की स्थिति बेहद खराब है और परिवार को हर समय चिंता बनी रहती है। कई बार गांव के अधिकारियों से अपनी समस्या बताई, लेकिन हर बार केवल आवास मिलने का आश्वासन ही मिला।
पूनिया देवी ने शासन-प्रशासन से भावुक अपील करते हुए कहा कि उन्हें रहने के लिए एक आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि बरसात और खराब मौसम में परिवार को सुरक्षित ठिकाना मिल सके।
इस संबंध में ग्राम सचिव ने बताया कि वर्तमान समय में आवास के लिए आवंटन नहीं आ रहा है। ऐसे में पूनिया देवी की उम्मीद अब शासन-प्रशासन की संवेदनशील पहल पर टिकी है।





0 Comments