रिपोर्ट - सुभाष चंद्र यादव
सोनभद्र
बभनी/सोनभद्र। बभनी क्षेत्र में स्थित सेवा कुंज आश्रम कारीडांड चपकी में शनिवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। सतगुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर विज्ञान संस्थान चित्रकूट की ओर से आयोजित शिविर में 150 लोगों की आंखों जांच की गयी। जांच के दौरान 26 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जबकि 80 लोगों को निशुल्क चश्मा दिए गए। मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों को चित्रकूट में निशुल्क आपरेशन कराया जायेगा।
शिविर का शुभारंभ का म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ और डाक्टर व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान चित्रकूट से आई चिकित्सकों टीम की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की आंखों की जांच शुरू की गयी।
शिविर में कुल 150 ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के बाद जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। 80 लोगों का आंख का जांच के बाद उन्हें निशुल्क चश्मा उपलब्ध कराए गए, जीससे अन्य दृष्टि संबंधी परेशानी में राहत मिल सके।
नेत्र प्रशिक्षण के दौरान 26 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या सामने आई चिकित्सकों ने मरीज को ऑपरेशन की सलाह दी। आयोजकों के अनुसार इन सभी में मरीजों का चित्रकूट स्थित सतगुरु नेत्र चिकित्सालय में निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

0 Comments