ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट
गोरखपुर
सहजनवा गोरखपुर इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड, गोरखपुर परिसर में संगम सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल एवं सिटी डेंटल हॉस्पिटल के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य, नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. वाई. सिंह एवं डॉ. आशीष प्रताप मल्ल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर आईजीएल के प्लांट हेड शैलेन्द्र कुमार पांडेय, एजीएम एचआर एवं एडमिन दशरथ मिश्रा तथा एसोसिएट मैनेजर अखिलेश कुमार शुक्ला भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कमलेश कुमार सिंह ने की। अपने संबोधन में डॉ. वाई. सिंह ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति आईजीएल प्रबंधन की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज एवं उद्योग दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं तथा कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक बनाते हैं।
इस अवसर पर प्लांट हेड शैलेन्द्र कुमार पांडेय एवं एजीएम एचआर एवं एडमिन दशरथ मिश्रा ने कर्मचारियों से अपील की कि वे ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का उपयोग करे। शिविर के सफल समापन पर डॉ. वाई. सिंह एवं डॉ. आशीष प्रताप मल्ल को उनके विशेष सहयोग एवं योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्लांट हेड शैलेन्द्र कुमार पांडेय एवं एजीएम एचआर एवं एडमिन दशरथ मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। उपरोक्त अवसर पर संगम सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर संदीप त्रिपाठी, सिटी डेंटल हॉसिपिटल से डॉ.मनीष सिंह

0 Comments