Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

अनजय सिंह बने साहपुर थानाध्यक्ष, बेहतर कार्यप्रणाली पर एसएसपी ने सौंपी जिम्मेदारी



संवाददाता सच्चिदानन्द राय

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए उपनिरीक्षक अनजय सिंह को थाना साहपुर का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। अनजय सिंह वर्ष 2019 बैच के उपनिरीक्षक हैं।


पुलिस विभाग में अपनी बेहतर कार्यप्रणाली, कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावी पुलिसिंग के लिए पहचाने जाने वाले अनजय सिंह को साहपुर थाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उनकी कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।


नवागत थानाध्यक्ष के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने की चुनौती होगी। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जगी है।



Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .