Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

मेहनत और ईमानदारी का मिला सम्मान, अनजय सिंह बने थाना प्रभारी शाहपुर



रिपोर्ट: सच्चिदानन्द राय 

गोरखपुर

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए चौकी प्रभारी नौसड़, थाना गीडा अनजय सिंह को थाना प्रभारी शाहपुर का कार्यभार सौंपा है। यह जिम्मेदारी उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए दी गई है।


अनजय सिंह को पुलिस महकमे में एक मेहनती, ईमानदार और जनसरोकारों से जुड़े अधिकारी के रूप में जाना जाता है। नौसड़ चौकी पर तैनाती के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रभावी कार्य किया। उनकी सक्रिय कार्यशैली और निष्पक्ष पुलिसिंग की आम लोगों के बीच भी सराहना होती रही है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने उनकी कार्यक्षमता और बेहतर प्रदर्शन पर भरोसा जताते हुए उन्हें थाना प्रभारी शाहपुर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों ने भी उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे अपनी ईमानदारी, अनुशासन और कुशल नेतृत्व से शाहपुर थाना क्षेत्र में भी बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रखने में सफल होंगे।


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .